सितम्बर 22, 2026 10:13 अपराह्न

printer

बिहार: जमुई में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक प्रीति वर्मा को पत्र लिखकर सात दिन के भीतर मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
 
आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने मामले की समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़िता को सुरक्षा, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने को भी कहा है।