मई 25, 2026 10:20 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश: भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की

बांग्लादेश में वर्ष 2022 से कार्यरत भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कल अपनी विदाई के अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री रहमान ने दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने के लिए प्रणय वर्मा को धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री प्रणय वर्मा ने कहा कि भारत दोनों देशों के लोगों के हित में बांग्लादेश के साथ काम करने को तैयार है। दोनों पक्षों ने भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों के बारे में भी चर्चा की।