सितम्बर 27, 2026 11:31 पूर्वाह्न

printer

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच दिवसीय हाथी महोत्सव, हाथियों के स्वास्थ्य और कल्याण पर जोर

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच दिवसीय हाथी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। परासी गेट के पास 24 सितंबर से शुरु हुआ यह शिविर 28 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य  हाथियों को आराम देना, उनके स्वास्थ्य की जांच करना, हाथियों को पौष्टिक तथा पसंदीदा भोजन उपलब्ध कराना, पर्यटन को बढ़ावा देना और ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। 
 
बांधवगढ़ के 15 हाथियों में से नौ को इस शिविर में शामिल किया गया है। शिविर में कृष्णा नाम का नन्हा हाथी आकर्षण का केंद्र है। कृष्णा का जन्म अक्टूबर 2025 में हुआ था।