जून 2, 2026 8:37 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने के आरोप में आजमगढ़ से एक युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते ने, पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने के आरोप में, आजमगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। दस्ते ने बताया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई और कुछ आतंकी संगठन भारत में आतंक फैलाने के लिए शहजाद भट्टी के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे। यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को पैसे का लालच देकर और धार्मिक भावनाएं उकसा कर अपने साथ जोड़ने तथा कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहा था।
 
आतंक रोधी दस्ते की निगरानी और जांच के दौरान आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र के मोहम्मद शेख का नाम सामने आया। वह व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिये शहजाद भट्टी नेटवर्क के संपर्क में था और अन्य लोगों को भी गिरोह से जोड़ने का प्रयास कर रहा था।
 
जांच एजेंसी ने बताया कि मोहम्मद शेख को दूसरे राज्य की एक महिला राजनीतिक नेता को धमकाने और उनकी हत्या की साजिश को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।