जून 5, 2026 5:44 अपराह्न

printer

असम मंत्रिमंडल का विस्तार, 12 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

असम मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में 12 नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।
 
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गण्‍यमान्य लोगों की मौजूदगी में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
शपथ लेने वाले मंत्री हैं- अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुआ, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, डॉ. रणोज पेगू और सुसांत बोरगोहाईं।
केशव महंत असम गण परिषद का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि बाकी सभी मंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं। इस विस्तार के बाद असम मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।