अगस्त 15, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

असम में 80वें स्वतंत्रता दिवस की रौनक; मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ध्वजारोहण करेंगे

असम में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की रौनक है। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ध्वज फहराएंगे और समारोह में परेड की सलामी लेंगे। राज्य के अन्य सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। शांतिपूर्ण और सुचारु व्यवस्था के लिए विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।