अरुणाचल प्रदेश राज्य स्काउट और गाइड फेलोशिप को भारतीय स्काउट और गाइड फेलोशिप ने वर्ष 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिए डी.एस. महाजन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार केरलम के कन्नूर में आयोजित भारतीय स्काउट और गाइड फेलोशिप की 36वीं आम सभा के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान अरुणाचल प्रदेश राज्य स्काउट और गाइड फेलोशिप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह पुरस्कार मित्रता, सेवा, अनुशासन और भाईचारे सहित स्काउटिंग और गाइडिंग के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रयासों को मान्यता देता है।