सितम्बर 27, 2026 9:42 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश: गृह मंत्री मामा नटुंग ने सेवा संकल्प अभियान का उद्घाटन किया

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने आज ऊपरी सियांग जिले के पिट्टुंग स्थित विवेकानंद केंद्र विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री नटुंग ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नागरिक-केंद्रित सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी पहलों को आम लोगों, विशेषकर दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुँचाया जाएगा।