सितम्बर 19, 2026 9:40 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासांग दोरजी सोना ने शिक्षा सम्मेलन में लिया भाग

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासांग दोरजी सोना ने नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले के नागा यूनाइटेड गांव स्थित जेपी पार्क एंड बैंक्वेट्स में आयोजित दो दिवसीय शिक्षा सम्मेलन में भाग लिया।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोना ने कहा कि इस सम्मेलन ने पूर्वोत्तर के शिक्षा क्षेत्र के नेताओं और हितधारकों को एक साथ लाकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन और क्षेत्र-विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया है।

इसका उद्देश्य शिक्षा सुधार के लिए अधिक समन्वित रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन याद दिलाता है कि पूर्वोत्तर में शिक्षा को अपनी पहचान, भाषाओं, विरासत और समुदायों से जुड़ा रहना चाहिए।