अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने राज्य में पनबिजली की अपार संभावनाओं और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके रणनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया है। विकसित भारत यात्रा के लिए वित्त विषय पर आयोजित सम्मेलन में श्री मीन ने कहा कि भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पनबिजली बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि यह सौर और पवन ऊर्जा के साथ मिलकर स्थिर और भरोसेमंद नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करती है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ज़िम्मेदार विकास, मज़बूत पारेषण अवसंरचना और अधिक निवेश भागीदारी के साथ, अरुणाचल प्रदेश भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में उभर सकता है। यह रोज़गार, उद्यमिता और समावेशी आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर भी पैदा कर सकता है।