जम्मू जिले के खेरी गांव में जमीन धंसने की घटना में करीब 12 मकान प्रभावित हुए हैं। दो मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में कृषि भूमि और एक सड़क भी प्रभावित हुई है।
राजस्व और पुलिस की टीमों ने स्थिति का जायजा लिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जम्मू शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर खेरी और आसपास के बंतालाब इलाकों में फिर से जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग भयभीत है। अधिकारी नुकसान के आकलन के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।