अगस्त 20, 2026 12:58 अपराह्न

views 49

जम्मू जिले के खेरी गांव में जमीन धंसने की घटना में करीब 12 मकान प्रभावित

जम्मू जिले के खेरी गांव में जमीन धंसने की घटना में करीब 12 मकान प्रभावित हुए हैं। दो मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में कृषि भूमि और एक सड़क भी प्रभावित हुई है।     राजस्व और पुलिस की टीमों ने स्थिति का जायजा लिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जम्मू शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर खेरी और आसपास के बंतालाब इलाकों में फिर से जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग भयभीत है। अधिकारी नुकसान के आकलन के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।