मई 15, 2026 10:22 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यायिक सहयोग पर चर्चा की

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के संसदीय मंत्री क्रिश्चियन हिर्टे के नेतृत्व में एक जर्मन प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मेघवाल ने बताया कि चर्चा का मुख्य विषय कानूनी सुधारों, न्यायिक सहयोग और न्याय देने की प्रणाली में भारत-जर्मनी सहयोग को मजबूत करना था। इस आदान-प्रदान से कुशल, प्रौद्योगिकी-आधारित और भविष्य के लिए तैयार न्याय प्रणालियों के निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता झलकती है, जिसके लिए गहन द्विपक्षीय साझेदारी आवश्यक है।