राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की कथित मौत के संबंध में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में कही गई बातें सत्य हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है। यह घटना इस्पात पिघलने वाले संयंत्र में हुई थी, जहां लगभग 150 टन पिघले हुए इस्पात से भरा पात्र अचानक फट गया, जिससे श्रमिक गंभीर रूप से जल गए थे।