सितम्बर 11, 2026 2:05 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मंत्री कोल्लू रवीन्‍द्र ने 8 हजार करोड़ रुपये से बड़ा शिपयार्ड बनाने के प्रस्ताव का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मंत्री कोल्लू रवीन्‍द्र ने मछलीपट्टनम में 8 हजार करोड़ रुपये से एक बड़ा शिपयार्ड बनाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में  श्री रवीन्‍द्र ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने यह प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इस शिपयार्ड से मछलीपट्टनम में समुद्री गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्री रवींद्र ने इस प्रस्ताव को भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बताया।