जून 7, 2026 1:15 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नज़ीर ने लोक प्रसारण के क्षेत्र में ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे करने पर आकाशवाणी को बधाई दी है। इसे भारतीय लोक प्रसारण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए राज्यपाल ने पिछले नौ दशकों में समाज को आकाशवाणी के बहुमूल्य योगदान की सराहना की। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करने में लोक प्रसारक की भूमिका का उल्‍लेख करते हुए न्यायमूर्ति नज़ीर ने कहा कि आकाशवाणी ने लोगों को जोड़ने और जन जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आकाशवाणी के आदर्श वाक्य बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि लोक प्रसारक आने वाले वर्षों में और अधिक उत्साह और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करना जारी रखेगा। उन्होंने लोक सेवा प्रसारण के क्षेत्र में आकाशवाणी को निरंतर सफलता की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला