आंध्रप्रदेश के 28 जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने 70 होटलों, रेस्तरां और खाने-पीने से जुड़े अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण करने के बाद 25 को स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन के कारण बंद कर दिया है। इस संबंध में तीस मामले भी दर्ज किए गए हैं। 15 अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं।
अधिकारियों ने 100 किलोग्राम से अधिक तैयार खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कर दिया है। ये खाद्य पदार्थ लंबे समय से फ्रीजर में रखे हुए थे और उपभोग के लायक नहीं रह गए थे। निरीक्षण में खाने-पीने की कुछ जगहों पर गंदी रसोई, खाद्य पदार्थों को रखने का अनुचित तरीका और अनधिकृत कृत्रिम रंग और स्वाद बढ़ाने वाले अनधिकृत कृत्रिम पदार्थों का प्रयोग पाया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने सख्ती से निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं।