अगस्त 18, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश में मछुआरों को ले जा रही नाव समुद्र में लापता

आंध्र प्रदेश के डॉ.बी.आर.आंबेडकर कोनासीमा जिले से मछुआरों को ले जा रही मछली पकड़ने की  नौका समुद्र में लापता हो गई है। ये मछुआरे इस महीने की तीन तारीख को अल्लावरम मंडल के ओडालारेवु से मछली पकड़ने के लिए निकले थे और उन्हें दस दिन के भीतर वापस लौटना था। उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने अधिकारियों को सूचना दी। 
 
तटीय पुलिस और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने लापता मछुआरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। राज्य के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री के. अचन्नाइडु ने अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए खोज और बचाव प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है।