आंध्र प्रदेश में आज सुबह पलनाडु जिले के चिलाकलुरिपेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही एक निजी बस विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई।
घायलों को गुंटूर जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।