मई 18, 2026 1:51 अपराह्न

printer

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर यात्री डिब्बे में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है: रेलवे

रेलवे ने बताया है कि बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक यात्री डिब्बे में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पूर्वी मध्य रेलवे के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग साढे पांच बजे हुई। प्लेटफार्म पर खड़ी सासाराम-पटना यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। घटना के समय डिब्बा खाली था और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था।