अक्टूबर 17, 2026 11:27 पूर्वाह्न

printer

भाजपा वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा छात्र संघ चुनाव में जीत पर एबीवीपी को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ओडिशा छात्र संघ चुनाव जीतने पर पर बधाई दी है। 
 
सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब, दिल्ली और अब ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद- ए.बी.वी.पी. की जीत से स्पष्ट संदेश मिलता है कि देश की युवा शक्ति ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ युवाओं का करारा जवाब है।