जून 16, 2026 2:20 अपराह्न

printer

आकाशवाणी चेन्नई की स्‍थापना के 88वीं वर्ष पूरे

आकाशवाणी चेन्नई आज अपनी स्‍थापना की 88वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारतीय प्रसारण के अग्रणी के रूप में, एआईआर चेन्नई ने राज्य भर में लाखों लोगों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनेक मुद्दों पर लोगों को प्रेरित और जागरूक करने तथा उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करने में एक प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए, आकाशवाणी चेन्नई अपने लोकप्रिय कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है जो दर्शकों के साथ संवादात्मक होते हैं और उनकी नब्ज़ को समझते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला