आकाशवाणी की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जालंधर स्टेशन ने आज वॉकथॉन का आयोजन किया। पटियाला स्टेशन पर भी इसी तरह का वॉकथॉन आयोजित किया गया। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आकाशवाणी पंजाब के क्लस्टर प्रमुख, उप महानिदेशक रंजीत मीणा और जालंधर दूरदर्शन के उप महानिदेशक आर एल जरंगल ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी एफएम स्टूडियो से किया गया, जहां श्रोताओं, पूर्व कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।
News On AIR | मई 9, 2026 2:23 अपराह्न
आकाशवाणी के 90 साल: आज वॉकथॉन का आयोजन कर रहा है जालंधर स्टेशन