जून 7, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आज से दो दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा पर

पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल आज उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे आज सुबह 9 बजे सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। नगर पालिका कार्य, महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण मंत्री श्रीमती पॉल सुबह 10 बजे उत्तर बंगाल के मिनी सचिवालय उत्तर कन्या में उत्तर बंगाल के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। लगभग 11 बजे, श्रीमती पॉल का उत्तर बंगाल के नगर पालिका कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक और बैठक कार्यक्रम है।
 
श्रीमती पॉल आज दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा भी करेंगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला