मणिपुर में इम्फाल-दिमापुर-गुवाहाटी मार्ग पर लगभग तीन साल के अंतराल के बाद सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। यह कदम राज्य में सामान्य स्थिति और आपसी संपर्क को बहाल करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है
राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर दो बसों और पांच टेम्पो ट्रैवलर में कुल 125 यात्रियों ने यात्रा की। 8 अगस्त 2026 को कांगपोकपी के दौरे पर मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों को सभी समुदायों के लिए खोलने और इम्फाल-दिमापुर-गुवाहाटी बस सेवा को बहाल करने की घोषणा की थी।