सितम्बर 20, 2026 10:40 पूर्वाह्न

printer

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में तीन प्रमुख पद जीते

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद- ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में तीन प्रमुख पद जीत लिए हैं। यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। उपाध्‍यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP की सफलता पर बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि यह जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ नीति में युवाओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

उधर, श्री शाह ने कहा कि यह जीत छात्र कल्याण के प्रति ABVP की प्रतिबद्धता को लेकर युवाओं में दृढ विश्वास बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि यह जीत   ‘विकसित भारत’ के लिए योगदान के प्रति विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करती है।