सब्सिडी वाले रसोई गैस की बुकिंग के लिए पहली अक्तूबर से आधार से जुड़ा बायोमीट्रिक प्रमाणन ज़रूरी होगा।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर केवल पात्र परिवारों को मिले।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है। जो ग्राहक पहले ही प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं, उन्हें दुबारा यह कराने की जरूरत नहीं है।
बायोमेट्रिक आधार प्रमाणन का काम सिलेंडर की डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम पर या तेल विपणन कंपनियों के मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।