अक्टूबर 26, 2026 7:34 अपराह्न

printer

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए एक सप्ताह का सतर्कता अभियान आज से शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2026 की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह सप्ताह आज से अगले महीने की पहली तारीख तक “समृद्धि के लिए ईमानदारी” विषय पर मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि यह विषय सुशासन को बढ़ावा देने और एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्व को रेखांकित करता है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह सप्ताह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में मनाया जा रहा है। अपने संदेश में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा, ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में, श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में, शासन व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।