श्रीलंका में आज से एक सप्ताह तक चलने वाली “शांति पदयात्रा” का शुभारंभ हो रहा है। इस पहल में भाग लेने के लिए श्री पन्नाकारा थेरो के नेतृत्व में वियतनाम से सात बौद्ध भिक्षु देश में पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यह कार्यक्रम 28 अप्रैल तक चलेगा।
राष्ट्रपति सचिवालय, प्रमुख मंत्रालयों, तीनों सेनाओं और पुलिस सहित कई श्रीलंकाई संस्थान इस आयोजन का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है और आशा जताई है कि यह आध्यात्मिक पहल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और वैश्विक समुदाय को शांति का एक गहरा संदेश देने में सहायक होगी।