मई 27, 2026 6:27 अपराह्न

printer

मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमरीका का एक दल 1 से 4 जून तक भारत का दौरा करेगा

मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमरीका का एक दल अगले महीने की 1 से 4 तारीख तक भारत का दौरा करेगा। इस दौरे का उद्देश्य व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अंतर्गत बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपायों और अन्य कई क्षेत्रों पर चल रही वार्ताओं को आगे बढ़ाना है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और अमरीका के बीच अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तावित है।

इससे पहले, भारत और अमरीका ने इस वर्ष फरवरी में एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर पारस्परिक  रूप से लाभकारी व्यापार से संबंधित एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी।  यह ढांचा व्यापक भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारतीय पक्ष ने पिछले महीने की 20 से 23 तारीख तक वाशिंगटन का दौरा किया था, जहां उन्होंने अपने अमरीकी समकक्षों के साथ बैठकें की थीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला