जून 5, 2026 1:14 अपराह्न

printer

सीफूड निर्यात पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज विशाखापत्तनम में शुरू

सीफूड निर्यात पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज विशाखापत्तनम में शुरू हो रही है। इसमें भारत के सीफूड निर्यात को बढ़ाने और देश भर में इस क्षेत्र को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

 यह कार्यशाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन मत्स्य विभाग द्वारा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से और आंध्र प्रदेश सरकार के समर्थन से आयोजित की जा रही है।

इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, निर्यातक, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप और लघु एवं मध्यम उद्यम भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला