‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज हरियाणा में करनाल में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह अभियान इस महीने की 9 तारीख से 17 तारीख तक पूरे देश में चलाया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने रवाना किया। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लेकर इस यात्रा में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर इसमें शामिल हुए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक तक देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश पहुंचाना है।