जून 20, 2026 9:25 अपराह्न

printer

एनआईए, मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित 10 लोगों को गिरफ्तार किया

मणिपुर में, एनआईए, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इम्फाल, चूड़ाचांदपुर और उखरुल सहित कई जिलों में चलाए गए समन्वित छापों के दौरान की गईं।

एन आई ए ने बताया कि आरोपियों को राज्य में जातीय हिंसा की घटनाओं से जुडे सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सभी छह मामलों में जांच जारी है।