भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उत्तराखंड में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे को जोड़ने वाले 12 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड चार-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास का निर्माण कर रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस बाईपास का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना और देहरादून में भीड़ को कम करना है। मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना पर 700 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह परियोजना मसूरी सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए संपर्क का बेहतर जरिया होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के माध्यम से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी क्षेत्रों से अंतर-राज्यीय संपर्क को भी बढ़ाएगी।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 8:09 अपराह्न | A four-lane bypass connecting the Delhi-Dehradun corridor
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ने वाला चार-लेन बाईपास बनेगा, 2027 तक पूरा होने की उम्मीद