फिलिपींस में 9 मंजिला भवन के ढ़हने से लगभग बीस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। आज सुबह मनीला के निकट एक शहर एंजेल्स में यह निर्माणाधीन भवन गिर गया।
एंजेल्स में बचाव अभियान के दौरान अभी तक 24 लोगों को बचाया जा चुका है। दुर्घटना में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। बचाव अभियान में लगभग 700 कर्मचारी लगाए गए हैं, जिनमें दमकल विभाग और पुलिस के कर्मचारी शामिल है। अधिकारियों ने कहा है कि मलबे में सभी लोगों का पता लगने तक बचाव अभियान जारी रहेगा।