अक्टूबर 3, 2026 12:37 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता भूकंप दर्ज, नांदेड़ जिले में भी झटके महसूस किए गए

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज सुबह लगभग 9 बजकर 43 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके नांदेड़ जिले में भी महसूस किए गए, जिनमें नांदेड़ शहर और अर्धापुर, मुदखेड़, लोहा और नाइगांव तालुका के कुछ हिस्से शामिल हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। हिंगोली जिला प्रशासन ने निवासियों से शांत रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।