मई 28, 2026 12:34 अपराह्न

printer

बिहार में आंधी तूफान और ओलावृ्ष्टि से 8 लोगों की मौत

बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भीषण आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के कारण 8 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार खगड़िया और मुजफ्फरपुर जिलों में दो-दो मौतें हुई हैं जबकि मुंगेर, भागलपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में एक-एक मौत हुई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने प्रत्‍येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि तुरंत देने की घोषणा की है।