जम्मू-कश्मीर में कल पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायल लोगों के लिए चिकित्सा उपचार और देखभाल सुनिश्चित करें तथा प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करें।