57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा का जादू केवल बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है। महोत्सव में अभिनेता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के उनके मशहूर अंदाज वाली प्रतिमा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गर्दन को एक ओर झुकाए, हाथ में लाल दिल थामे, चेहरे पर बड़ी मुस्कान और रंग-बिरंगी जोकर की पोशाक में राज कपूर की यह प्रतिमा महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण बन गई है। फिल्म प्रेमी और अन्य दर्शक इस प्रतिमा के साथ तस्वीरें खिंचवाते और यादगार पल संजोते नजर आ रहे हैं।
News On AIR | नवम्बर 25, 2026 7:35 अपराह्न
57वें इफ्फी में राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ वाली प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र