नवम्बर 2, 2026 5:26 अपराह्न

printer

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, सरकार ने जांच के लिए गठित की उच्चस्तरीय समिति

तमिलनाडु सरकार ने थेनी जिला जेल से हाल ही में 17 कैदियों के फरार होने के बाद राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य भर की जेलों की सुरक्षा समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। समिति की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिदेशक थिरु जे.के. त्रिपाठी करेंगे। इसके सदस्यों में अपर पुलिस महानिदेशक/जेल और सुधार सेवा महानिदेशक के. शंकर और पूर्व उप महानिरीक्षक एस. राजेंद्रन शामिल हैं।

समिति जेलों में हुई सुरक्षा चूक की जांच करेगी। साथ ही, मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, मानक संचालन प्रक्रियाओं, तकनीकी कमियों और कर्मचारियों की तैनाती की समीक्षा करेगी। समिति देश-विदेश में अपनाई  जा रही बेहतर व्यवस्थाओं के आधार पर सुरक्षा मजबूत करने के उपाय सुझाएगी और जल्द से जल्द सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने जेल सुरक्षा को युद्धस्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला