पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोनगढ़ खंड पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 133 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। रेल मंत्रालय ने बताया कि पुल के हिस्से में 91 करोड़ से अधिक रुपए की अनुमानित लागत वाले ओपन वेब गर्डर सम्मिलित होगा। चार लेन रोड ओवर ब्रिज सड़क यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चत करेगा।
इस अवसंरचना की कुल लागत रेलवे और राज्य सरकार समान रूप से साझा करेगी। यह अवसंरचना निर्बाध रेल परिचालन में सहायक होगी और उधना-उकाई सोनगढ़ खंड पर सुरक्षित और अधिक दक्ष रेल यातायात में योगदान देगी।