संयुक्त अरब अमीरात में रास अल खैमा शहर में यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। अमीरात के गृह मंत्रालय के अनुसार राहत दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और राहत तथा बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई है।
दुबई के भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में कुछ भारतीय नागरिक भी मारे गए हैं। वाणिज्य दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट की है। वाणिज्य दूतावास हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है। वाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नंबर है- 8 0 0 4 6 3 4 2 .