अक्टूबर 11, 2026 5:49 अपराह्न

printer

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर नाव पलटी, 109 प्रवासियों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही नाव पलटने से 109 प्रवासियों की मौत हो गई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने बताया कि यह हादसा गुरुवार रात को तब हुआ जब नाव जिबूती से यमन जा रही थी। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे हैं। 80 से अधिक लोगों को बचा लिया गया जबकि कम से कम 116 लोग अब भी लापता हैं।

संगठन ने बयान में कहा कि ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ से हजारों प्रवासी सुरक्षा और बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में जिबूती से होते हुए और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं।