मई 16, 2026 2:49 अपराह्न

printer

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा- पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ आंतकी गतिविधियां बंद करे

सेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है‍ कि उसे आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाना बंद करना होगी।

नई दिल्ली में सेना संवाद कार्यक्रम में श्री द्विवेदी ने कहा कि यदि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी रखता है तो उसे यह खुद तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बना रहना चाहता है या नहीं। सेना प्रमुख की यह टिप्पणी भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है।