मई 15, 2026 10:32 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय मुंबई में अपने सभी कार्यों के लिए केंद्रीकृत कार्यालय स्थापित करने की बना रहा है योजना

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय मुंबई में अपने सभी कार्यो के लिए एक केंद्रीकृत कार्यालय स्‍थापित करने की योजना बना रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जीवन की सुगमता’ और ‘व्यापार में सुगमता’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

श्री गोयल ने घोषणा की कि भारत के निर्यात प्रोत्साहन मिशन सीधे इन एकीकृत कार्यालयों से संचालित होंगे। यह संरचनात्मक तालमेल व्यापार संचालन को सुगम बनाने और देश के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्यों को सुदृढ़ करने के लिए बनाया गया है। इसका लक्ष्य इस वर्ष एक खरब डॉलर और 2030 तक 2 खरब डॉलर तक पहुंचना है।