अगस्त 22, 2026 9:33 अपराह्न

printer

राजौरी के शिक्षक मोहम्मद अयाज रैना राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डल्होरी में वनस्पति विज्ञान के व्याख्याता मोहम्मद अयाज रैना को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया है। वे इस वर्ष केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से इस पुरस्कार के लिए चुने गए एकमात्र शिक्षक हैं। उन्हें 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।