जनवरी 17, 2026 12:02 अपराह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले, पहला यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच साढ़े सात बजे से होगा। ये मैच नवी मुंबई स्थित डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जायेंगे।

कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 183 रनों का लक्ष्य दिया था। गुजरात जायंट्स ने 18 ओवर और पांच गेंद में 150 रन बनाए थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला