सितम्बर 29, 2023 9:08 अपराह्न

printer

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष की योजनाओं में किया गया संशोधन

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष की योजनाओं में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार महिला समूहों को ऋण योजना के तहत अब अधिकतम छह लाख रुपए तक ऋण दिया जाएगा। वहीं, सक्षम योजना में ऋण लेने के लिए पात्रता की शर्तों को शिथिल किया गया है। इसके तहत परिवार के स्थान पर अब महिला की वार्षिक आय से पात्रता का निर्धारण किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।