अक्टूबर 21, 2026 5:13 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले वर्ष देशभर में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 154 पुलिसकर्मियों को आज श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समाज की रक्षा में उनके साहस, बलिदान और समर्पण की सराहना की।

श्री फडणवीस मुंबई के नाइगांव पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले 36 पुलिस अधिकारियों और 118 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति उनका अटूट समर्पण समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला