जून 4, 2026 1:01 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस के महायुति गठबंधन ने विधान परिषद चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस के महायुति गठबंधन ने विधान परिषद चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। ये चुनाव 18 जून को होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कल मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में इन नामों की घोषणा की। श्री चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता सुनेत्रा पवार के बीच विचार-विमर्श के बाद सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया है। श्री चव्हाण ने बागी उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने की अपील करते हुए कहा है कि गठबंधन उनकी चिंताओं पर सकारात्मक रुख अपनाएगा।